Drama Queens

 हेलो हेलो माइक टेस्टिंग 1..... 2..... 3.....,,🎤🎤🎤



चिंता नको भाई लोग माईक बिलकुल ठीकठाक है हो! वो का है कि हम दुई तीन दिन से mute पर हैं न🔇...तो थोड़ा प्रैक्टिस कर रहे थे🥅 🤹🤹 हम थोड़ा नयके वाले टॉपिक पर खोजबीन में लगे रहे। हाँ तो बच्चों टॉपिक की रेस में जौन प्राणी पहले नंबर पर आए हैं ऊ हैं..... हमारे सर्कस वाले!. अरे वही... जज लोगन।


ऊ का है न कि आजकल का फइसन है एक ठो स्टेज... चार ठो कुर्सी और उस पर धर देओ बनरा बनरी 🐒🐒🐒🦍🦍


का करें भाई जैसा हरकत ई लोगन करते हैं इनका जज तो का मानुस मानने को भी मन नहीं करता...गणित में भी नहीं। 


'मौसम बदल दिया' के चक्कर में हम तो भइया अपना कनवा का insurance निकलवा लिए हैं ताबड़तोड़ 🙉🙉🙉!! ई तो फिर भी ठीक हैं... इनके बाजू वाले जो हैं न ऊ तो मेजवा पर कूद के चढ़ जात हैं... ऊ भी कम पड़े तो 'आग लगा दी' 🔥🔥🔥का रट ऐसे लगाते हैं जइसे fire brigade बुलवाने का ठेका इन्हीं का है!!


काहे भइया उहाँ से भी देखात रहा सब कुछ...पर नहीं टेबल पर नै कूदे तो पता कइसे चली..कि इहो इहाँ पाए जात हैं। वैसे भईया चढ़ने से याद आया एक ठो मईडम होती हैं। एक तो नाच के बीच में ही वाह वाह करके हमरा कान चीर डालती हैं...उसके बाद भी मन नहीं भरा तो सीढ़ी पर खुद तो जाएंगी ही बचवा लोग के भी लपेट देत हैं। 🗼🗼(सीढ़ी नै मिलिस भाई लोग...पलीज एडजस्ट) 


काहे बहन??? धरती पर रह कर कहतीं तब भी मान लेते हम..काहे से कि नाच सही में बढ़िया होत है बचवा लोगन का। ये चांद पर जाकर काहे बोलती हैं,🤔🤔🤔  


अइसे इनके बगल वाली जौन मईडम जी हैं न ऊ गजबै अंग्रेजी में एक किलोमीटर 🛣️🛣️🛣️लंबा कुछ बोलती है जिसका आखिर में magical ही बस हमको बुझाया...बिना google किए समझ आ जाए तो तनिक हमका भी बतावा हो! और जौन एक ठो दादा (खाली नाम से हो...बंगाली में बड़का वाला भाई) हैं उनका इहां के कप पिलेट पसंद नहीं ☕☕☕। जब देखो तब फोर डावत हैं। काहे दादा?? इसका पैसवा नै लगता क्या? ऐसा मेरे घर भी भिजवा दो तीन चार दर्जन। 


अब एक ठो हैं जिनको हिंदी सीखनी है। इनके चलते जिनका भी नाच हो गगनचुम्बी नै बोल सकते। ई तो बोलत हैं चुम्बेश्वरी...💋💋ई का मार्किट में कउनो नइकी वाली देवीजी आईं क्या? एक बार तो हम लोग कोरोना माई भी पूज दिए..फिर बुझाया कि ऊ तो दवाई से जाएगा सब..पुजाई से नहीं!!


पर ई लोगन कैसे भी नहीं जाने वाले हो...इन पर चाहे सैनिटाइजर छिड़को या मास्क फेंक के मारो!


ई तो ऐसे ही बने रहेंगे नाटक रानी..बोले तो ड्रामा क्वीन..


जस्ट बोलिंग भाई लोग.. 


अब हम चलिंग..अगला रिसर्च करिंग


खालिस अपनी

फीलिंग्स 


नोट: साक्षी, शाम्भवी और वंशिका की विशेष टिपण्णी के बाद कउनो नया पॉइंट बुझाया तो इहैं चिपका देंगे..


Comments

Popular posts from this blog

मेरी बला से

हाय रे पिम्पल!

अजब गजब ई लोग