हाथी के दांत

 मेरे नादान बालकों 


कइसन बा!! ( बा वाला जोक कल मार चुके हैं, अब नए बोलेंगे 🤐🤐). हम ज़रा इधर उधर क्या हुए तुम लोगन तो एकदम्मे सुस्तिया गए हो। 😴😴😴 उठते हो या लगवाईं गंगाजी में  तीन चार बुड़की..🏊🏊🏊 वैसे का है न हम हैं पूरे पक्के इलाहाबादी...हमरी गंगा मैया में बुड़की का फीलिंग ही अलग है। इसलिए तो हम उनके नाम से ही सेंटिया जाते हैं। बोलो हर हर गंगे!!


अब तुम लोगन सोच रहे होगे आज का पकेगा अपने तंदूर में...आज पकाएंगे हम देसी मुर्गा बिदेसी तान🐓🐓


हां तो बच्चों ये जो प्राणी है न वो अक्सर अलग घर (splitsvilla), राड़ा (roadies) और धूल का फूल ( love school ) में पाया जाता है। ज्यादातर अलग घर में...


अब इस प्राणी के लच्छन अच्छे तो कतई नहीं हैं पर कुछ इस प्रकार हैं :


1. यह प्राणी आम तौर पर कुछ अलग ही फटा चीरा ✂️✂️✂️ कपड़वा पहिन के घूमत है। अक्सर इनके दर्जी के पास न कपड़न का अकाल रहत है। तो कबहिं छोटके वाले भैया का निक्कर तो कबहिं बनियान चुरा के काम चलावत हैं। लड़का लोग तो सांडों बनियान भी नहीं पहन पावत हैं बिचारेन। तो ई लोग न मोटका सा चैन खाली लटकाए के चले आवत हैं बिल्कुल सलमान भैया जैसे। टापलेस you know!! और हम सोचते थे टापलेस मतलब ब्रेन absent miss हुई गवा 😂😂😂


2. इनके चलते अच्छा  हिंदी बोलने का मतबल है कि आप कउनो लॉस्ट वर्ल्ड से आए हैं। यह प्रजाति बात बात पर कुछ अद्भुत शब्द जैसे गंवार, विलेजर, डूश,फ्लूज़ी या बेहेनजी का प्रयोग करते पाए जाते हैं। मन करता है चार पांच कंटाप धर के इनका अंग्रेजी भुला डारें। पर कोई नहीं इनके लिए तो हमरा flawless impeccable english skills काफी है। बुड़बक सब समझता है न कि हिंदी जानना कोई पिछड़ेपन का बात है। घर में चाहे क्या रे, जा रे करता होगा सब. इहां सब रानीजी का चचा के बिटिया के छोटे वाली बहिनी के कुत्ते का ड्राइवर बना रहता है।


3. यह जो प्रजाति है न इसको बस 🚃🚃और टरेन 🚉🚉 का नाम तक नहीं मालूम। कभी बोल दो न तो बोलेंगे...पता नई..हम कभी नहीं देखे। बात तो ऐसा करते हैं कि नुक्कड़ की दुकान पर भी ये चॉपर से जावत रहे एकदम अम्बानी भाई इश्टाइल 🚁🚁


4. इन लोग को न बात बात पर महंगा महंगा कपड़ा लत्ता, जूता चप्पल और भर भर के लाली, पौडर दिखाने और थोपने का घनघोर लत है। अरे बहिनी पहिले कुछ बन जावा, कुछ कर धर लियो जीवन मा..अपना गांठ का जब पईसा जाई न तब समझ आई तुमका. अच्छा पहिनो अच्छा खाओ मगर मेहनत का। ये जो बइठे बइठे अपने माई बापू के पैसन 💵💵💵🔥🔥में आग लगावत हो न..इससे तुम कउनो ग्रेट खली 🤼🤼नहीं बन जाते। 


5. इनका सबसे बड़का और सबसे खतरनाक वाला लच्छन होता है pout बनाना। वैसे सच कहें भाई लोग तो हमका ई pout ससुर कुछ अइसन देखात है 🐷। भगवान भी सोचते होंगे कहां इन लोग को हम हुमनवा बना डारे। ई लोग 🐷 ही अच्छा था। ये छूटे तो एक और लच्छन है बत्तख मुंह🦆🦆 यानी कि duck face। का बताई बहन भगवान इनका इंसान बनाएन ई कबहु जनावर कभी चिड़िया बनै चाहत हैं । देस का भविस्स न बहुतै खतरा में है...बता दे रहे!!


बाकी कोई कुछौ करे हमका का! पर ई जो सुषमा घर से बाहर निकल कर सैंडी हो जाती है न तो लगता है इनके सामने एक ठो गजराज खड़ा करते चलें। 🐘🐘 काहे से इनका भी तो खाने का और दिखाने का अलग अलग है😁😁😁


घोर इलाहाबादी में कहते हैं न


ई मोर आए पूरा का पूरा

फीलिंग्स 


Comments

Popular posts from this blog

मेरी बला से

हाय रे पिम्पल!

अजब गजब ई लोग