अजब गजब ई लोग

 हेलो चपडगंजुओं...😜😜😜

(सम्बोधन हमने साक्षी की नई रचना  इंस्टाग्राम के लौंडे से चेंपा) 

बाकी सब बड़का बड़का लोगन को पालागन 🙏🙏🙏


कल न हम एकता जी का एक नया शाहकार झेल रहे थे नए मसाले की तलास में....😏😏धीरे बोलना बालकों सुन लेंगी तो बहुतै धोएंगी हमका बिन साबुन बिन पानी🤕🤕। का है कि उन्हीं के मसालों से भून रहे न..👩‍🍳👩‍🍳!! Credit तो बनता है मत बोलना क्योंकि ई अजब गजब भासा वाला बीमारी हमका नए पकड़िस अब तक। 

Credit या तो लिया करो या दिया करो...बहुत है तो उसको थोड़ा चला लिया करो 🚶🚶(credit जाता है...इस प्रकार से)। भटक गए न हम🤦🤦!!


अब सुनिए....बीच में आ गया एक छोटा सा ब्रिक....

(अगर ई छोटा है तो ताड़ का पेड़ 🌴🌴पक्का गमले में हर घर में लगता होगा # जस्ट कहिंग) अच्छा हुआ हमरे कान insure हुई गए..मौसम वाली दीदी की दया से। वरना अचानक से इत्ते कानफोड़ू म्यूजिक बजाते कि का बताएं...विज्ञापन की भली चलाई बहन..कोउ पहाड़ से कूद रहा ⛰️🏞️, कोई गोरकी वाली क्रीम मल के मनेजर बन जाता ..कोउ कोउ तो सफेदका कपड़ा मा अइसा चमकत है जइसे tubelight फिट हो अंदर💡💡...इसलिए आज कढ़ाई चढ़ाई तो fortune नहीं रे....विज्ञापन भूने का दिल कर गया। बहुतही बिगड़ गए तुम लोग अब से रोज़ एक घन्टा प्रतिलिपि का एक्स्ट्रा डोज़ सुबह शाम ले लेना। 


हां तो एक है जिसमें एक ठो कोल्ड ड्रिंक के पीछे कउनो पहाड़ चढ़त है, कउनो zombie से भिड़ रहा और सल्लू भैया तो प्लेन से कूदी मार दिए🛫🛫...पीछे पीछे रणवीर सिंह भी...उनका बजट कम रहा तो ऊ बिचारे गुब्बारा से काम चलाएन 🎈🎈( मान लो यही वाला रहा, इहाँ इमोजी का भारी अकाल है बालकों)। अरे भैयाजी ई वाला कोल्ड्रिंग हमरे नुक्कड़ का दुकान म मिलत है...भिजवाई दुइ चार पेटी..


फिर आए हमरे पतली कमरिया वाले ऋतिक भैया...ऊ कहते हैं डर के आगे जीत है। ऊ भी एक ठो सीतल पेय बेच रहे थे। रस्सी बाँधिस और कूद गएन!! हम का बताएं बचवा लोग..भैयाजी कहते तो महीना का महीना बंधवा देते हरा वाला...काहे कूदत हैं?


अब ई सब तो सिम्पुल वाला रहा..अब देखो लेवल up..एक ठो बिटिया है जिका कहूँ नौकरी नए मिली...ऊ एक ठो क्रीम मलिन और बस!! रिन की चमकार की तरह उनका कपड़ा लत्ता...बाल सब बदल गया👩‍⚖️👩‍⚖️। हम कहिन ई कौन सा क्रीम है बबुआ जिसमें मेकओवर बिल्कुल मुफ्त!! अगर जॉब के लिए यही सब चाहिए तो resume लपेट के चुरमुरे परोस दें जाकर। क्या कहते हो?


एक और बड़का गजब वाला है साबुन का। ऊ साबुन का जइसे लगाओ तो बस...सबका दिन आपका चौखटा देखे बिना शुरू नए हो सकता। बाकी सब जो सेंसर्ड वाले हैं उनका हम यहाँ नए भून सकते..मम्मी पढ़ लीं तो हमरे फेसवा का JJLL...हमरा अपना कोड है...जूतै जूता लातै लात


हमरी छुटंकी लावण्या कहीं गई हुईं हैं। सोचा जल्दी से निपटाई लें इसको


चलत हैं...

ऊ का कहत हैं हम हर बार


पूरा हमारा है

फीलिंग्स 


Comments

Popular posts from this blog

मेरी बला से

हाय रे पिम्पल!