पुछल्ले

 हेलो हमारे पियारे पंटर लोगन🙋🙋


कइसे हो? कहां हो? हम तो घरवा आए हैं अपने 🏘️🏘️। अब इतनी बार गंगा मइया को मिस कॉल 📞📞मारेंगे तो बुलावा तो आएगा न । सो मइया ने हमका बुलवा लिया। वइसे घर आने का एक और बहुतै पियार रीज़नवा है 💕💕। हमरी छोटकी सी लावण्या 👶👶। अब रिश्ते में तो ये हमारी भतीजी होती हैं...नाम है लावण्या। पर का बताएं..हमका अइसा नचाती हैं कि कटरीना दीदी और करीना दीदी भी का नाची होंगी 💃💃। बस ई समझ लेओ जइसे बड़कवा ताला होता है न, फिर उसकी एक छोटकी चाभी 🔐🔐। ऐसे ये हमरी चाभी हैं छोटकी वाली। एक बार बुई बोल दें तो मन हरिहर हो जाता है 🌱🌱। इनके सामने फ़ोन छूना भी पाप है भाई 📵📵। काहे से हमका लगता है बचवन के सामने जो करोगे ऊ भी वही करेंगे। अभी सोईं हैं तो जल्दी जल्दी फिनिश कर लें सोचे...


हां तो बालकों आज हम जिनको कढ़ाई में डाले हैं ऊ हैं पुछल्ले..बोले तो ट्रोल्स  🗿🗿। अब का है कि एक नई प्रजाति सोशल मीडिया मा बहुतै ज़ोर से पाई जात है...ऊ हैं ई ट्रोल्स। अब इनका खुद का तो कुछ होता नहीं तो ये खोजते हैं ऐसा कोई जिसकी अपनी कोई राय हो, सोच हो और वो दूसरों से अलग हो। फिर शुरु होता है इनके किलो के भाव में दे कमेंट...दे कमेंट..⚖️⚖️ इनके कमेंट से लॉजिक वैसे ही गायब होता है जैसे गर्मिया में बत्तिया!

* 'कैरी भईया सही कहत हैं ' इनको खुद तो आगे नहीं बढ़ना और दूसरों को....हलवा है का!!' 


ये वही वाले हैं जिनका लागत है लईकी लोग के साथ जौन सब उल्टा सीधा होत है उमें चाउमीन,🍜🍜 से लेके मोबाइल📳 से लेके जीन्स पैंट 👖👖 तक सब जिम्मेदार है। लागत है भाई ई जठर मा नहीं कउनो गटर मा आपन नौ महीने timepass किहिन। इनके चक्कर में एक ठो ढंग का माल पैदा हुआ था MTV में 'Troll Police'. मां कसम जब इनका चेहरे का कलर 'दूध सी सफेदी' होता था न हमरा करेजवा मा एकदम ice ice baby..हुई जात रहा। 


इनके बात से logic वैसे ही गायब रहत है जइसे चुनाव के बाद नेता लोग। कहीं का कहीं निकल जाएंगे और फिर गूगल मैप भी कहता है 'हमसे न हो पाई' 🌏🌏। अइसे लोगन का हर एक बात से दिक्कत है.. आसमां है नीला क्यों, पानी गीला गीला क्यों...गोल क्यों है ज़मीं...इनके चलते आसमान रेड, पानी dry और ज़मीन चपटी होनी चाहिए!


इनका इस बात से खास दिक्कत होती है कि कोई और मेहनत क्यों करता है, उसे मेहनत का फल क्यों मिलता है, वो आगे कैसे बढ रहा और ये कि अगर बढ़ रहा तो ये कहां लटकें 🤔🤔!! कइसे पीछे खींचे किसी को..और अगर वो लईकी लोग हैं तो फिर तो पूछो मत। हम जैसन को नादान समझ कर भिड़ जाते हैं. कभी फूल कभी कांटा दिखा दिखा डराते हैं। हम भी कम नहीं भाई...हिस्ट्री से लेकर mythology तक सब फेंक कर मार दिया करते हैं 📚📚📚। फिर भी इनका सबसे अच्छा इलाज है फुल रॉयल इग्नोर 😎😎। इनका जब जवाब मिलना बंद हो जाता है न तो इनका कमेंट का गुब्बारा फुट जाता है ✒️✒️ ( और नुकीला कुछ नहीं था, पलीज एडजस्ट!!)। न जाने किसने कहा है ' A life well lived is the best revenge!' इसी को गांठ बांध लेओ। याद रखना अइसे पुछल्ले तो किलो के भाव में मिलते हैं। पर आप खाली एक हो...एकदम one piece!!


* कैरी भैया यू थूब वाले।देखना कभी। 


राय तो हम किसी की लेते नहीं, सो खालिस अपने

फीलिंग्स


Comments

Popular posts from this blog

मेरी बला से

हाय रे पिम्पल!

अजब गजब ई लोग